वीनस पाइप्स का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने बढ़ाया शेयर टारगेट
ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने वीनस पाइप्स पर हाई टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' (खरीदने) की सलाह दी है। बकौल ब्रोकरेज, जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में वीनस पाइप्स की आय, EBITDA, मुनाफा उम्मीद के अनुसार सालाना आधार पर क्रमशः 27%, 16% और 10% बढ़े हैं। नुवामा ने शेयर को ₹2,380/शेयर का टागरेट दिया है जो इसके मौजूदा भाव से 83% अधिक है।