वैभव को चुनते ही अगरकर ने क्यों कहा 'वह अभी बच्चा है'?
वैभव सूर्यवंशी को भारत के टी20I स्क्वॉड में चुनने के बाद उनके टेस्ट टीम में शामिल होने की संभावना पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, "अभी हमने उसी फॉर्मैट के लिए चुना है, जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है।" उन्होंने कहा, "रेड बॉल, अभी वह बच्चा ही है...अपना सफर शुरू कर ही रहा है। इतनी जल्दबाज़ी क्यों?”