युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा है कि सूर्यवंशी की 204(53) रनों की पारी उनके लिए चौंकाने वाली नहीं थी क्योंकि वह वैभव की क्षमता से परिचित हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के पहले मैच में कम रन पर आउट होने से सूर्यवंशी परेशान थे। बकौल कोच, उन्होंने सूर्यवंशी को समझाया कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।