वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की ऐतिहासिक पारी ICC रिकॉर्ड में क्यों नहीं गिनी गई?

अंडर-19 एशिया कप-2025 में शुक्रवार को 171 रन बनाने वाले 14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की यह पारी आईसीसी की रिकॉर्ड बुक में शामिल नहीं की गई क्योंकि भारत-यूएई का यह मुकाबला आधिकारिक यूथ वनडे नहीं था। यूएई असोसिएट देश है और अंडर-19 एशिया कप में सिर्फ वही मैच यूथ वनडे माने जाते हैं जिनमें दोनों टीमें टेस्ट खेलने वाले देश हों।

Load More