inshorts

वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक पर जडेजा का मज़ेदार रिएक्शन हुआ वायरल

15-वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ने पर रवींद्र जडेजा ने मज़ेदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वैभव की तस्वीर शेयर की जिसमें उनके सिर पर सींग वाला मुकुट, गले में माला और 'छोटा बच्चा जानके न कोई आंख दिखाना रे' गाना लगा था।