विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में 14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बिहार की ओर से रिकॉर्ड तोड़ विस्फोटक बैटिंग करते हुए 84-गेंदों में 190-रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 16 चौके लगाए। बिहार ने मैच में 574-रन बनाए और 397-रनों से अरुणाचल प्रदेश को हराया। सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में ₹10,000 मिले।