वैभव सूर्यवंशी कप्तानी डेब्यू पर भूले टीम की प्लेइंग XI, टॉस के दौरान दिया जवाब हुआ वायरल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार के मैच से पहले टॉस के दौरान 15-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टीम की प्लेइंग इलेवन भूल गए। प्रेजेंटर द्वारा टीम कॉम्बिनेशन पूछने पर उन्होंने कहा, "सर...लगता है...मैं भूल गया हूं।" उनके जवाब का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वह पुरुषों के T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने हैं।