भारतीय अंडर-19 टीम के 14 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी यूथ ODI में 16 या उससे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वैभव के नाम अब 556-रन हैं और उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (552-रन) को पीछे छोड़ा। सूची में पाकिस्तान के हसन रज़ा (727-रन) पहले स्थान पर हैं।