वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, जड़े 17 चौके-छक्के

14 साल के भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे अंडर 19 यूथ टेस्ट में तूफानी शतक ठोक दिया है। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ सिर्फ 78 गेंदों पर शतक पूरा किया जिसमें 9 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए। वैभव 86 गेंदों में 113 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।