वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार की कप्तानी करते हुए इतिहास रच दिया। 15-साल और 232-दिन की उम्र में वह पुरुष टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बन गए। उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक (17-साल, 311-दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के भी सबसे युवा कप्तान बने।