विमानों को अपडेट करने पर एअर इंडिया खर्च करेगी ₹3,500 करोड़

एअर इंडिया ने अपने विमानों को उन्नत बनाने के लिए करीब ₹3,500 करोड़ खर्च करने की घोषणा की है। एअर इंडिया अपने वाइडबॉडी और नैरोबॉडी दोनों तरह के विमानों का उन्नत डिज़ाइनों के साथ नवीनीकरण करेगी जिससे उनके परिचालन में आराम और तकनीकी उत्कृष्टता सुनिश्चित की जा सके और 13 बोइंग 777-300ER विमानों को 2027 से अपग्रेड किया जाएगा।