विमान में ले जाया गया शव, एयरलाइन ने ताबूत पर चिपका दिया आपत्तिजनक स्टिकर

दिल्ली से पटना तक विमान में ले जाए गए शव के ताबूत पर हाथी वाला स्टिकर चिपकाने को लेकर इंडिगो एयरलाइन की आलोचना हो रही है। स्टिकर पर 'अत्यधिक भारी, 100 किलोग्राम के ऊपर' लिखा हुआ है और ताबूत पर मृतक का पासपोर्ट व यात्रा दस्तावेज़ भी दिख रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे आपत्तिजनक बताया है।