विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ₹310 करोड़ का बकाया टीडीएस चुकाया
घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बताया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही तक ₹310 करोड़ का बकाया टीडीएस (स्त्रोत पर कर कटौती) का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि बकाया वेतन, जीएसटी देनदारियों और भविष्य निधि (पीएफ) अंशदान समेत ₹600 करोड़ से ज़्यादा के बकाए का भुगतान कर दिया गया है।