स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि देश में ऐसा कोई ठोस डेटा उपलब्ध नहीं है जो सिर्फ वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मौत/बीमारी का सीधा संबंध स्थापित कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य पर प्रदूषण के अलावा खान-पान, इम्यूनिटी, हेरेडिटी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसे कई अन्य कारकों का भी असर होता है।