वायु प्रदूषण बढ़ने के बीच दिल्ली-NCR में फिर से लागू की गईं GRAP-3 के तहत पाबंदियां

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया। सीएक्यूएम के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 276 था और बुधवार शाम 4 बजे यह 365 दर्ज किया गया जो तेज़ी से बढ़ रहा है।