वायु प्रदूषण से हर साल 7 मिलियन, 2022 में लंग कैंसर से 1.8 मिलियन लोगों की मौत: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण हर साल करीब 7 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है। वायु प्रदूषण से कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है। 2022 में लगभग 2.5 मिलियन लोगों में फेफड़ों के कैंसर का पता चला था और 1.8 मिलियन से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई थी।