inshorts

रील के लिए शख्स ने किया कुत्ते को काटने और ‘कुत्ता बिरयानी’ बनाने का नाटक, हुआ गिरफ्तार

यूपी के कानपुर में सोशल मीडिया पर व्यूज़ पाने के लिए एक युवक ने कुत्ते की गर्दन पर हंसिया रखकर उसे काटने का नाटक किया और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के साथ उसने 'डॉग बिरयानी' का टैग लगाया था। पुलिस ने पशु क्रूरता की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।