वायुसेना ने दुबई तेजस क्रैश को लेकर ताज़ा बयान में पायलट नामांश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वायुसेना ने कहा, "विंग कमांडर नामांश स्याल एक समर्पित और एकदम पेशेवर फाइटर पायलट थे जिन्होंने अटल प्रतिबद्धता, असाधारण कौशल और कर्तव्य की अटूट भावना के साथ देश की सेवा की।" दुबई में यूएई के अधिकारियों ने स्याल को सलामी दी है।