वायनाड भूस्खलन में लापता हुए लोगों को 'मृत' घोषित करेगी केरल सरकार

केरल सरकार ने पिछले साल वायनाड में आए विनाशकारी भूस्खलन में लापता हुए लोगों को 'मृत' घोषित करने का फैसला किया है जिससे उनके परिवारों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी। मंगलवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार लापता लोगों की सूची की पड़ताल के लिए स्थानीय, ज़िला और राज्य स्तरीय समितियां बनाई जाएंगी।

Load More