वायनाड में त्रासदी के बीच अनाथ बच्चों को स्तनपान करा रही है 2 बच्चों की मां
वायनाड (केरल) में भूस्खलन के बाद अनाथ हुए बच्चों को इडुक्की की रहने वाली भावना नामक महिला स्तनपान करा रही है। भावना अपने पति व 2 बच्चों के साथ वायनाड पहुंचीं और 4 दिनों तक रेस्क्यू शिविर का दौरा किया। उन्होंने 6 माह तक के अनाथ बच्चों को स्तनपान कराने और बड़े बच्चों को खाना खिलाने की ज़िम्मेदारी उठाई है।