वायरल सिंगर चाहत फतेह अली खान ने मुंह से तोड़ा लाइटर, चेहरे पर लगी आग; वीडियो वायरल
पाकिस्तानी वायरल सिंगर चाहत फतेह अली खान का वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें वह मुंह से लाइटर तोड़ते नज़र आए। इस दौरान लाइटर की लौ के संपर्क में आते ही उनके चेहरे के सामने आग का बड़ा गुबार भड़क उठता है। वह तुरंत पीछे हटते हैं लेकिन आग बुझने के बाद सामान्य होकर कैमरे की ओर देखने लगते हैं।