वायरल हुए 'गूगल गोल्डन बाबा', ₹5 करोड़ की ज्वैलरी पहनते हैं; सीएम योगी के लिए खाई एक कसम
'जब तक योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, चप्पल नहीं पहनूंगा' का प्रण लेने वाले 'गूगल गोल्डन बाबा' माघ मेले में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। बाबा का दावा है कि वे अपने शरीर पर करीब ₹5 करोड़ की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण धारण करते हैं। उनके पास शुद्ध सोने से बनी ‘लड्डू गोपाल’ की प्रतिमा भी है।