सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता वारी एनर्जीज़ ने रेसमोसा एनर्जी इंडिया में ₹53 करोड़ में 76% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने अनुसार, इस अधिग्रहण का उद्देश्य स्मार्ट मीटरिंग सॉल्यूशन को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ना है और कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने गुरुवार इस अधिग्रहण को मंज़ूरी दी थी। इस जानकारी के बाद कंपनी के शेयर में तेज़ी दिखी।