भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग के 17-वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग ने मेघालय के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन गुरुवार को दिल्ली के लिए दोहरा शतक लगाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आर्यवीर 229 गेंदों पर 200 रन बनाकर नाबाद हैं। आर्यवीर ने अपनी पारी में 34 चौके और दो छक्के लगाए हैं।