inshorts

वीरेंद्र सहवाग की नेटवर्थ कितनी है?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को 47 साल के हो गए। उनकी अनुमानित नेटवर्थ ₹340-350 करोड़ है। हौज़ खास (दिल्ली) में उनके पास ₹130 करोड़ की एक हवेली है। उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़ समेत कई कारे हैं। सहवाग कमेंटेटर हैं, एक स्कूल के मालिक हैं और कई ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी जुड़े हैं।