वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का दिल्ली प्रीमियर लीग में हुआ डेब्यू
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने दिल्ली प्रीमियर लीग में डेब्यू किया है। उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम से खेलते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 16 गेंदों पर 22 रन जड़े जिसमें 4 चौके शामिल थे। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जिसमें आर्यवीर को ओपनिंग करने का मौका मिला था।