वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग हुए गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को करीब दो साल पुराने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में पंचकूला निवासी कृष्ण मोहन खन्ना की शिकायत पर विनोद व दो अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके द्वारा खन्ना की कंपनी को जारी हुए ₹7 करोड़ के चेक बाउंस हो गए थे।