भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "तीन फॉर्मेट के लिए...तीन अलग-अलग कप्तान रखना...व्यावहारिक रूप से असंभव है।" बकौल अगरकर, भारत को वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए नए कप्तान को पर्याप्त समय देना होगा।