भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली के रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2012 में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। गर्दन में मोच के कारण वह सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में नहीं खेल पाएंगे।