वडोदरा में रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ के पहले वनडे में विराट कोहली ने 93-रनों की पारी खेलकर भारत को 4 विकेट से जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। पोस्ट मैच प्रेज़ेंटेशन में उन्होंने बताया, "मैं अवॉर्ड्स गुरुग्राम में अपनी मां को भेजता हूं क्योंकि उन्हें ट्रॉफियां संभालकर रखना पसंद है। इसमें उन्हें गर्व महसूस होता है।"