विराट कोहली अब कब खेलेंगे विजय हज़ारे ट्रॉफी का अगला मैच? DDCA ने बता दिया
विराट कोहली विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 का एक और मैच खेलेंगे। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने इसकी पुष्टि की है। कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ खेलेंगे और यह मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में कोहली ने आंध्र प्रदेश व गुजरात के खिलाफ क्रमश: 131 व 77-रनों की पारी खेली थी।