भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 वनडे में 53 की औसत से 1,328 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 4 अर्द्धशतक शामिल हैं। वहीं, भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 29 वनडे में 51 की औसत से 1,327 रन बनाए हैं। इसमें विराट के नाम 5 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।