विराट कोहली और रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद स्टंप्स से खेला डांडिया

दुबई में रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने स्टंप्स से डांडिया खेला जिसका वीडियो वायरल हो गया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने 49 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य हासिल किया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 76(83) रन बनाए।