विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 9वीं बार खेला ICC टूर्नामेंट का फाइनल
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल विराट कोहली और रोहित शर्मा के करियर का नौवां आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है। वहीं, रविंद्र जडेजा के लिए यह 8वां आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है। जडेजा से पहले कोई अन्य खिलाड़ी 8 आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में नहीं खेला। पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह 7 आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में खेल चुके हैं।