भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 4 आईसीसी खिताब जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली ने वनडे विश्व कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है जबकि रोहित ने टी20 विश्व कप 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है।