विराट कोहली के अपने नन्हे हमशक्ल से मिलने की तस्वीरें हुईं वायरल

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के अपने नन्हे हमशक्ल से मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले वडोदरा में कोहली ने ट्रेनिंग सेशन के बाद नन्हे फैन्स से मुलाकात कर उन्हें ऑटोग्राफ दिए थे। तस्वीर पर एक फैन ने कहा, "क्या यह एआई है?" अन्य ने लिखा, "चीकू सोच रहा होगा...मैं हूं।"