विराट कोहली का बड़ा एलान, बोले- 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा, "यही मेरा मोटिवेशन है...अपना सब कुछ मैदान पर झोंक देना...हमारा मकसद वर्ल्ड कप जीतना ही है और इसके लिए जो भी करना पड़े मैं पूरी तरह तैयार हूं।"