विराट कोहली की वनडे रैंकिंग से जुड़ी बड़ी गलती को ICC ने सुधारा, हुई थी आलोचना
आईसीसी ने आलोचनाओं के बाद विराट कोहली की वनडे रैंकिंग से जुड़ी बड़ी गलती को सुधार दिया है। बुधवार को 37 वर्षीय कोहली फिर
से वनडे में नंबर वन बल्लेबाज़ बने थे। इसके बाद जारी सूची में उनके नंबर वन रहने के दिन 825 (सूची में 10वां स्थान) बताए गए थे जिसे सही करके 1,547 दिन कर दिया गया है।