विराट कोहली के सेमीफाइनल में आउट होने पर केएल राहुल के रिऐक्शन का वीडियो हुआ वायरल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली के आउट होने पर बल्लेबाज़ केएल राहुल के रिऐक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राहुल ने संभवत: इस बीच कोहली से कहा था, "मैं मार रहा था यार।" कोहली 43वें ओवर में 84(98) रन पर आउट हुए थे और उनका विकेट एडम ज़ैम्पा ने लिया था।