विराट कोहली किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में अपने सबसे कम स्कोर पर हुए आउट

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 1(2) रन पर आउट हुए और यह किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में उनका सबसे कम स्कोर है। न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर माइकल ब्रेसवेल ने कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया। गौरतलब है, न्यूज़ीलैंड ने फाइनल में भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया है।