ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के फॉर्म को लेकर कहा है, "न्यूज़ीलैंड से टेस्ट सीरीज़ में मिली 0-3 से हार के बाद विराट थोड़े दबाव में हैं।" उन्होंने कहा, "विराट भावनात्मक खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया को विराट पर दबाव बनाकर देखना चाहिए कि वह इसके लिए तैयार हैं कि नहीं।"