केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2025 के पहले मैच में आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड को विराट कोहली बताने पर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स ट्रोल हो गए। पहले ओवर में गेंदबाज़ हेज़लवुड के नाम की जगह ब्रॉडकास्टर्स ने कोहली का नाम दिखाया। एक फैन ने लिखा, "हम जानते हैं कोहली आपको पसंद है...लेकिन हमें यकीन है कि गेंदबाज़ का नाम हेज़लवुड है।"