विराट कोहली ने अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी के दर्शकों को दिखाई थी मिडल फिंगर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2012 में अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के दर्शकों को मिडल फिंगर दिखाई थी। कोहली ने दावा किया था कि दर्शकों ने उनकी मां और बहन को लेकर गाली दी थी। कोहली ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने मैच रेफरी से बैन न लगाने को लेकर विनती की थी।