विराट कोहली ने किस घटना को लेकर ग्लेन मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर कर दिया था ब्लॉक?
ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बताया है कि आरसीबी में शामिल होने पर पता चला था कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है। बकौल मैक्सवेल, एक टेस्ट में मज़ाक उड़ाने को लेकर कोहली ने उन्हें ब्लॉक किया था। 2017 में फील्डिंग के दौरान कोहली का कंधा चोटिल हो गया था जिसकी मैक्सवेल ने नकल की थी।