विराट कोहली ने छुए शमी की मां के पैर, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद यूं लिया आशीर्वाद

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्‍यूज़ीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम ने दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में जमकर जश्‍न मनाया और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्‍मद शमी की मां सहित पूरा परिवार मैदान में था। विराट कोहली इस दौरान शमी की मां के पैर छूते हुए नज़र आए। मां ने भी अपने इस दूसरे ‘बेटे’ को झट से गले लगा लिया।