शुक्रवार को चौथे वनडे में न्यूज़ीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट और भारतीय गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ में तीखी बहस हो गई। साइफर्ट को 58-रन पर आउट कर बराड़ उनके सामने जाकर आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाने लगे जिसपर साइफर्ट ने प्रतिक्रिया दी। मामला बढ़ता देख विराट कोहली, बराड़ को दूर ले गए जबकि अंपायर ने उन्हें व्यवहार के लिए चेतावनी दी।