विराट कोहली ने तेज़ी से 2 रन लेने के बाद मैदान में करवाई अपनी हार्टबीट की जांच
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रविवार को जयपुर में आरआर के खिलाफ मैच के दौरान मैदान में संजू सैमसन से अपनी हार्टबीट की जांच करवाई। आरसीबी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद यह वाकया हुआ। तेज़ी से डबल लेने और फिर डॉट बॉल खेलने के बाद कोहली सांस लेने के लिए रुके और हार्टबीट जांचने को कहा।