विराट कोहली ने मज़ाक में मिचेल को बाउंड्री लाइन से बाहर धकेला, वायरल हुआ वीडियो
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे वनडे में 137(131) रन बनाकर आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे डेरिल मिचेल को बाउंड्री लाइन से बाहर मज़ाक में धकेल दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कोहली ने पहले उनकी पारी की तारीफ में ताली बजाई और फिर मज़ाक में उन्हें धक्का दिया। न्यूज़ीलैंड ने 337/8 का टोटल बनाया है।