inshorts

विराट कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में जड़ा शतक

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए आंध्र के खिलाफ 83 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इस मैच में 1 रन बनाते ही कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए। वह भारत की ओर से इस कीर्तिमान को छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।