विराट कोहली ने सिक्योरिटी को किया नज़रअंदाज़, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर महिला को लगाया गले

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली सिक्योरिटी को नज़रअंदाज़ करते हुए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने अनुमान लगाया है कि महिला कोहली की करीबी रिश्तेदार है जबकि कुछ ने उसे 'लकी फैन' बताया।